शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन उछाल

2 Min Read

मुंबई। शेयर मार्केट में शनिवार को लगातार दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स ने 73,994 का और निफ्टी ने 22,419 का ऑल टाइम हाई बनाया।

हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 60 अंक बढ़कर 73,806 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 39 अंक की तेजी रही। ये 22,378 के स्तर पर बंद हुआ।

बता दें कि आज शनिवार को भी शेयर मार्केट खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने 14 फरवरी को ऐलान किया था कि 2 मार्च को छुट्‌टी के दिन भी बाजार खुला रहेगा।

इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हुए। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है।

यदि प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।

स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा DR साइट पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुआ।

प्री ओपनिंग सेशन सुबह 9 से 9.08 बजे और 11.15 से 11.23 बजे तक हुआ।

इससे पहले बीते कल, यानी 1 मार्च को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 73,819 का और निफ्टी ने 22,353 का ऑल टाइम हाई बनाया।

हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1245 अंक की तेजी के साथ 73,745 के लेवल पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 355 पॉइंट की तेजी रही। ये 22,338 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली।

ऑयल-गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एवलांच, कई गाड़ियां पलटीं, कश्मीर में भारी बर्फबारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं