मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले दिन यानी आज शेयर मार्केट में कोई कामकाज नहीं हुआ।
वोटिंग के कारण आज शेयर मार्केट बंद है। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। बता दें कि शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद शेयर मार्केट खुला रहा था।
बताते चलें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पांचवें चरण के मतदान हो रहे हैं। मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं।
लोकसभा चुनाव के कारण सोमवार को शेयर बाजार बंद रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने पहले ही कहा था कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा इलेक्शन के लिए वोटिंग होनी है।
ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
NSE और BSE ने आठ अप्रैल को इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया था। इसके मुताबिक 20 मई को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।
इस बीच जानकारों का कहना है कि कंपनियों के तिमाही नतीजे, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार का रुख तय करेंगी।
देश में चल रहे आम चुनावों की वजह से निवेशक अभी सतर्क रुख अपना सकते हैं। इसके अलावा जापान और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े तथा वैश्विक मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
इसे भी पढ़ें
सबसे ज्यादा वोटिंग लद्दाख में, देश में 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान









