स्टालिन का ऐलान-तमिलनाडु में नहीं लागू होगा सीएए

1 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) संविधान के सिद्धांतों के विपरीत है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तमिलनाडु में सीएए लागू नहीं किया जाएगा।

स्टालिन ने सीएए की तीखी आलोचना करते हुए तर्क दिया कि यह कुछ धार्मिक समूहों के खिलाफ भेदभाव करता है और भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कमजोर करता है।

स्टालिन ने कहा कि सरकार का विश्वास है कि लोगों के बीच विभाजन पैदा करने वाले इस अधिनियम से कोई लाभ नहीं मिलेगा और यह पूरी तरह से अनावश्यक है।

इसे निरस्त किया जाना चाहिए, क्योंकि यह केवल भारत के लोगों को कष्ट देगा।

इसे भी पढ़ें 

ममता की हुंकार, बंगाल में नहीं लागू होने देंगी सीएए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं