गोल्डी-अशोक समेत 16 कंपनियों के मसाले खाने योग्य नहीं, कानपुर में सब्जी मसालों में मिले कीड़े और पेस्टिसाइट्स, बिक्री पर रोक [Spices of 16 companies including Goldy-Ashok are not edible, insects and pesticides found in vegetable spices in Kanpur, sale banned]

1 Min Read

कानपुर, एजेंसियां। जिन मसालों को आप खाते हैं, उससे आपकी सेहत बिगड़ रही है। गोल्डी, अशोक, भोला सब्जी मसाले समेत 16 कंपनियों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।

यूपी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) का कहना है- कंपनियों के कई प्रोडक्ट खाने योग्य नहीं हैं।

दरअसल, FSDA के अफसरों ने इसी साल मई में कानपुर में मसालों की कंपनियों पर छापा मारा था।

16 कंपनियों के अलग-अलग मसालों के 35 प्रोडक्ट के सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा भेजे थे। इनमें से 23 की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें पेस्टीसाइड और कीटनाशक (इंसेक्टिसाइड) की मात्रा काफी अधिक पाई गई।

कीड़े भी मिले हैं। इसके बाद FSDA ने मसालों के इन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। गोल्डी मसाले के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता सलमान खान हैं।

इसे भी पढ़ें

अब नेपाल ने लगाया एवरेस्ट और MDH मसालों पर बैन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं