SPG स्पेशल व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन पीरियड बढ़वाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा; [SPG reaches Supreme Court to extend the registration period of special vehicles;]

1 Min Read

10 साल से पुराने व्हीकल्स दिल्ली में बैन हैं

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने तीन स्पेशलाइज्ड आर्मड व्हीकल का रजिस्ट्रेशन 5 साल आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

SPG ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन बढ़ाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

सॉलिसिटर जनरल ने दिया ये तर्कः

SPG की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले पर तुरंत विचार करने का आग्रह किया और आर्मड व्हीकल्स की इम्पॉर्टेंस का हवाला देते हुए रजिस्ट्रेशन पीरियड बढ़ाने की मांग की। मेहता ने कहा कि ये व्हीकल सिक्योरिटी ग्रुप के टेक्निकल सपोर्ट का अहम अंग है।

10 साल पुराने वाहन हैं बैनः

सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर, 2018 के अपने आदेश में 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को दिल्ली-एनसीआर की में चलने पर बैन लगा दिया था। SPG की स्थापना 1985 में प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवार को सुरक्षा देने के लिए की गई थी।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, SPG की टीम पहुंची रांची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं