सपा सांसद रामगोपाल यादव ने CJI को आपत्तिजनक शब्द कहे [SP MP Ram Gopal Yadav said objectionable words to CJI]

1 Min Read

बाद में बयान से पलटे

लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। रामगोपाल ने कहा, ‘अब भी मंदिर और बाबरी मस्जिद दिख रहा है।

अरे छोड़ो यार, वो तो जो —- हैं, वो तमाम इस तरह की बातें करते रहते हैं, हम उनका नोटिस क्यों लें।’ बाद में रामगोपाल ने कहा, ‘ मैंने CJI को लेकर ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं है।’

CJI ने कहा था- आस्था हो तो भगवान कोई भी रास्ता निकाल देते हैं:

दरअसल, डीवाई चंद्रचूड़ रविवार को पुणे में अपने पैतृक गांव के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा था, ‘अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर हम नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे थे।

मैं ईश्वर के सामने बैठा और कहा कि आपको समाधान ढूंढना होगा। यकीन मानिए, अगर आपको भरोसा है, तो ईश्वर ही कोई रास्ता निकाल देंगे।’

इसे भी पढ़ें

भाजपा ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी: अखिलेश यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं