Son of Sardaar 2:
मुंबई, एजेंसियां। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2‘ का धांसू टीज़र रिलीज़ हो गया है और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के इस सीक्वल में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में लौटते नजर आएंगे। टीजर में जहां दमदार एक्शन की झलक है, वहीं कॉमेडी का भरपूर तड़का भी देखने को मिला, खासतौर पर अजय का मजाकिया डायलॉग – “पाजी, कदी हंस भी लिया करो”।
Son of Sardaar 2: कैसा था टीज़र ?
टीज़र में अजय के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और नीरू बाजवा अपनी फ्रेशनेस से स्क्रीन को रोशन करती हैं। फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, और चंकी पांडे जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और इसे ADFFilms, Jio Studios और T-Series के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा जैसे निर्माता लेकर आ रहे हैं। स्क्रिप्ट जगदीप सिंह सिद्धू और दानिश देवगन ने मिलकर लिखी है, जिसे खासतौर पर Gen-Z ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा – “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है… सरदार एंड कंपनी के मैडनेस में आपका स्वागत है।” फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसे एक मसाला एंटरटेनर के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें








