मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन

1 Min Read

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

यह जानकारी माधुरी दीक्षित के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है।

वहीं, माधुरी दीक्षित ने भी खुद इस दुखद समाचार शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं।

उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं