बांग्लादेश बॉर्डर पर तस्करी का सोना जब्त

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 32वीं बटालियन के जवानों ने नादिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 5 सोने के बिस्कुट जब्त किया है।

तस्कर इन सोने के बिस्कुटों को बांग्लादेश से भारत में सीमा पर कंटीले तार के पास फेंककर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

जब्त किए गए सोने का कुल वजन 583 ग्राम है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य 42 लाख 55 हजार 090 रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदिया जिले में बांग्लादेश सीमा चौकी तुंगी में बीएसएफ जवान ड्यूटी कर रहे थे।

वहां तैनात जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान बांग्लादेश की ओर से तस्करों की कुछ संदिग्ध हरकतें देखीं, इस बीच अन्य जवानों ने झाड़ियों में छिपे दो तस्करों को देखा।

तस्कर कंटीले तार की ओर आगे आने की कोशिश कर रहे थे, तभी जवान ने उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा करना शुरू किया।

जब तस्कर भागने की कोशिश करने लगे तो उन्हें डराने के लिए अंतिम उपाय के रूप में जवानों ने हवा में पीएजी फायर किया।

तब तक तस्कर डरकर भागने में सफल हो गये। वहां तलाशी के दौरान झाड़ी में छिपाकर रखा हुआ एक सफेद प्लास्टिक का पैकेट मिला।

पैकेट खोलने पर जवानों को पांच सोने के बिस्किट मिले। जब्त किए गए सोने के बिस्कुट को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बानपुर कस्टम कार्यालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

भीषण गर्मी के कारण से झारखंड में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, 9वी से 12वीं का समय बदला

Share This Article
Exit mobile version