भीषण गर्मी के कारण से झारखंड में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, 9वी से 12वीं का समय बदला

2 Min Read

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं की छुट्टी कर दी गई है।

इसका आदेश आज शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिया गया। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक बच्चों की स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

जबकि, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को नियमित काम करना होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने केजी से आठवीं तक की कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है।

आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी।

शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे। सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

यानी वे नियमित स्कूल आते रहेंगे। इनको मिलने वाली गर्मी छुट्टी के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

इसके अलावा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक ही संचालित होंगी।

इसे भी पढ़ें

धनबाद से सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह 1 मई को करेंगी नामांकन

Share This Article
Exit mobile version