अमेठी में हारीं स्मृति ईरानी

1 Min Read

केएल शर्मा ने 1.25 लाख वोटों से हराया

अमेठी, एजेंसिया। भाजपा के गढ़ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर सेंधमारी कर दी है।

भाजपा को 2019 में यूपी में 62 लोकसभा सीटें मिली थी, लेकिन इस बार भाजपा वहां 35-36 सीटों में सिमटती नजर आ रही है।

सपा 34 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। सबसे चौंकाने वाला नतीजा अमेठी ने दिया है। यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हार गई हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार के एल शर्मा ने केंद्रीय स्मृति ईरानी को 1 लाख 25 हजारों वोटों से हरा दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था।

राहुल ने लिया बदला

केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी हैं। वह लंबे समय तक रायबरेली में सोनिया गांधी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

वह पार्टी के मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और गांधी परिवार के चुनाव अभियानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

वह राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के मैनेजर रहे हैं। उनके हाथों स्मृति को हरवाकर राहुल गांधी ने अपना बदला चुका लिया है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत की कल्पना लेने लगी आकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं