Sita Soren :
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिशोम गुरु शिबू सोरेन गंभीर रूप से बीमार हैं। नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, छोटे पुत्र बसंत सोरेन और परिवार के अन्य सभी सदस्य गुरुजी की सेवा में लगे हैं, लेकिन बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन उनसे नहीं मिल सकीं। सीता सोरेन की शिबू सोरेन से मुलाकात क्यों नहीं हो पायी, इसकी वजह भी उन्होंने खुद बतायी।
Sita Soren :देर तक अस्पताल के बाहर गाड़ी में बैठी रही सीताः
हूल दिवस पर साहिबगंज के भोगनाडीह जाने से पहले दुमका में सीता मुर्मू सोरेन ने सोमवार 30 जून 2025 को कहा कि वह दिल्ली गयीं थीं। अस्पताल के बाहर काफी देर तक गाड़ी में बैठी रहीं। सोचती रही कि इतनी खराब हालत में बाबा से कैसे मिलूंगी। बाद में अस्पताल में जाकर देखा कि बाबा का बहुत अच्छे से इलाज हो रहा है। बड़े से बड़े डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
Sita Soren :बाबा को इस हालत में देखने की हिम्मत नहीं जुटा पायी – सीता सोरेन
सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने कभी अपने बाबा (शिबू सोरेन) को इस हालत में नहीं देखा। वह हिम्मत नहीं जुटा पायीं कि वह बिस्तर पर पड़े दिशोम गुरु अपने बाबा (शिबू सोरेन) से जाकर मिल सकें। इसलिए वह उनसे बिना मिले ही चली आयीं। हालांकि, वह लगातार दुआ कर रहीं हैं कि बाबा जल्द से ठीक होकर घर आयें।







