सोना ₹71,437 प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 सितंबर को गिरावट है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 521 रुपए गिरकर 71,437 रुपए पर आ गया है। शनिवार को इसके दाम 71,958 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं चांदी 2,643 रुपए गिरकर 82,376 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी 85,019 रुपए किलो प्रति पर थी।
इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें
इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, सोना 71,424 रुपए पर पहुंचा, चांदी 3,105 रुपए महंगी








