चांदी ₹2,456 गिरकर ₹80,882 प्रति किलो, सोने में भी ₹739 की गिरावट [Silver fell by ₹ 2,456 to ₹ 80,882 per kg, gold also fell by ₹ 739]

1 Min Read

₹71,192 प्रति 10 ग्राम बिक रहा सोना

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 सितंबर को गिरावट है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 739 रुपए गिरकर 71,192 रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसके दाम 71,931 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 2,456 रुपए गिरकर 80,882 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 83,338 रुपए प्रति किलो पर थी।

इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी में गिरावट, सोना 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आया, चांदी भी 401 रुपए सस्ती हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं