सिद्धारमैया बैकफुट पर, कर्नाटक में 100% कोटा बिल पर अपनी पोस्ट हटाई [Siddaramaiah on backfoot, removes his post on 100% quota bill in Karnataka]

1 Min Read

श्रम मंत्री की सफाई- यह 50% और 70% है

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक में प्राइवेट कंपनियों में ग्रुप सी और डी में स्थानीय लोगों को 100% आरक्षण देने का फैसला विवादों में घिर गया है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 जुलाई को इसकी घोषणा की थी। 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने सोशल मीडिया पर 100% कोटा बिल को लेकर की गई पोस्ट हटा ली।

श्रम मंत्री ने दी सफाई

CM के पोस्ट डिलीट करने पर राज्य के लेबर मिनिस्टर संतोष लाड ने बुधवार को सफाई दी- कर्नाटक में प्राइवेट कंपनियों की नौकरियों में नॉन-मैनेजमेंट पोस्ट के लिए रिजर्वेशन 70% और मैनेजमेंट लेवल के स्टाफ के लिए 50% तक सीमित है।

दरअसल, सिद्धारमैया कैबिनेट ने इसके लिए नियम तैयार कर लिए हैं। कैबिनेट से बिल भी पास हो चुका है।

इसे 18 जुलाई को विधानसभा में पेश किया जाएगा। हालांकि, उससे पहले ही इस पर बड़ी इंडस्ट्रीज ने विरोध जताया है।

इसे भी पढ़ें

CM सिद्धारमैया बोले- रेवन्ना के देश छोड़ने की जानकारी पूरे परिवार को थी, ये गुनाह है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं