शुभेन्दु अधिकारी का अचानक दिल्ली दौरा, अमित शाह से हो सकती है मुलाकात [Shubhendu Adhikari’s sudden visit to Delhi, may meet Amit Shah]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी अचानक दिल्ली के दौरे पर रवाना हो गये।

हालांकि, शुभेन्दु अधिकारी ने अपने इस अचानक दौरे के बारे में मीडियाकर्मियों से कुछ नहीं कहा, लेकिन भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों का कहना है कि वह बांग्लादेश संकट के पश्चिम बंगाल पर सम्भावित प्रभाव के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

एक करोड़ शरणार्थी आ सकते हैं भारत मे

केंद्रीय राजधानी का यह दौरा उनके सोमवार दोपहर को किये गये उस बयान के बाद महत्त्वपूर्ण हो गया, जिसमें उन्होंने आशंका जतायी थी कि अगले कुछ दिनों में बांग्लादेश से लगभग एक करोड़ हिन्दू शरणार्थी राज्य में प्रवेश कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केन्द्र सरकार से बात करने का अनुरोध करेंगे।

अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से भी अपील की कि वे राज्य में आनेवाले हिन्दू शरणार्थियों को आश्रय प्रदान करें।

अधिकारी ने दावा किया कि यदि बांग्लादेश में अस्थिर स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहती है तो देश कट्टरपंथी ताकतों के कब्जे में आ जायेगा, जिससे हिन्दू शरणार्थी भारत में शरण लेने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी बोले- सबका साथ, सबका विकास की जरूरत नहीं, कहा- भाजपा को अल्पसंख्यक मोर्चा बंद कर देना चाहिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं