Shreyas Iyer: तीन टीम, तीन फाइनल! श्रेयस अय्यर ने IPL में रचा नया इतिहास [Three teams, three finals! Shreyas Iyer created a new history in IPL]

2 Min Read

Shreyas Iyer:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आईपीएल 2025 में इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए शानदार 87 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। अब पंजाब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। इससे पहले श्रेयस 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल तक ले जा चुके हैं। केकेआर को उन्होंने खिताब भी जिताया था।

Shreyas Iyer: प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच में करीब ढाई घंटे की देरी हुई, लेकिन श्रेयस की आक्रामक पारी ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” भी चुना गया।

Shreyas Iyer: पंजाब और आरसीबी

दिलचस्प बात यह है कि क्वालिफायर-1 में भी यही दोनों टीमें , पंजाब और आरसीबी आमने-सामने थीं, जहां आरसीबी ने पंजाब को 101 रन पर समेट दिया था। अब फाइनल में एक बार फिर यही टीमें आमने-सामने होंगी। यह आईपीएल इतिहास में 12वीं बार होगा जब क्वालिफायर-1 की टीमें ही फाइनल में भिड़ेंगी।

श्रेयस को इस सीजन मेगा ऑक्शन में पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने उस निवेश को पूरी तरह से सार्थक साबित कर दिया। अब देखना होगा कि 3 जून को फाइनल में वह पंजाब को उसका पहला खिताब दिला पाते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स लाएगी खिताब : नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी भविष्यवाणी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं