बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को झटका, ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ी

1 Min Read

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज पर लगने वाले ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे खुदरा समेत अन्य कर्ज महंगे होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक पांच अप्रैल को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करेगा। बैंक ने उससे पहले ब्याज दर में वृद्धि की है।

बैंक ने कहा कि बीओई ने ‘मार्क अप’ में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे यह 2.75 प्रतिशत से बढ़कर 2.85 प्रतिशत हो गया है।

वर्तमान में रेपो दर 6.5 प्रतिशत है। ऐसे में रेपो आधारित ब्याज दर 9.35 प्रतिशत होगी।

इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने भी आधार और मानक प्रधान उधारी दर से संबंधित ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने की घोषणा की है।

नई दर तीन अप्रैल से प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें

लोसचुनाव: भोजपुरी सितारों का बिहार के बाहर जलवा, राज्य में किसी को भी मैदान में नहीं उतारा गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं