शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की नीति को लेकर की अपनी आलोचना, खुद को ठहराया गलत [Shashi Tharoor defends himself for his criticism of India’s policy in Russia-Ukraine war]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की तटस्थ नीति की अपनी पूर्व आलोचना को स्वीकारते हुए कहा कि अब उन्हें यह नीति सफल होती हुई नजर आ रही है। उन्होंने माना कि भारत की संतुलित कूटनीति ने उसे वैश्विक मंच पर एक मजबूत कूटनीतिक स्थिति दिलाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

रायसीना डायलॉग 2025 के दौरान थरूर ने बताया कि 2022 में जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था, तब उन्होंने भारत की नीति की आलोचना की थी और इसे अंतरराष्ट्रीय चार्टरों और सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था। अब तीन साल बाद, थरूर ने कहा कि भारत की नीति ने उसे दोनों देशों रूस और यूक्रेन के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में मदद दी, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के नेताओं से मिलकर भारत की कूटनीतिक ताकत को साबित किया।
भारत की नीति को लेकर क्या कहा शशि थरूर ने

शशि थरूर ने कहा, “भारत की नीति ने यह संभव बनाया कि हमारे प्रधानमंत्री दो हफ्तों के भीतर यूक्रेन और रूस दोनों के राष्ट्रपति से मिल सके, और भारत को दोनों देशों में सम्मान मिला।” इसके साथ ही, उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की यह नीति उसे वैश्विक शांति प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभाने का अवसर प्रदान कर सकती है। थरूर ने अपनी पिछली आलोचना को लेकर यह भी कहा कि वह अब अपने चेहरे पर लगे दाग को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

थरूर बोले- केंद्रीय मंत्री के घर सोरोस से मिला था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं