शमर्नाकः यूपी में किन्नर के साथ बदसलूकी

2 Min Read

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बेहद शमर्नाक घटना घटी है। यहां एक किन्नरों से बदसलूकी की गई है।

कुछ बदमाशों ने पहले तो तीन किन्नरों से मारपीट की। उनमें से एक से चप्पल चटवाई। बाकी दो के बाल काट दिये गये।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला बहोरवा गांव का है। किन्नरों से बदसलूकी उस समय की गई जब वे एक कार्यक्रम में नाच-गाने के लिए पहुंचे थे।

एसपी मोहम्मद फहीम कुरैशी के अनुसार बीबीपुर गांव की पूजा किन्नर शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

उसने बताया है कि बहोरवा गांव में वह अपने साथी किन्नरों के साथ नाचने-गाने का कार्यक्रम कर रही थीं।

इस बीच, एक गाड़ी में सवार होकर पांच लोग पहुंचे। उन लोगों ने उनकी साथी नैना और पायल से मारपीट शुरू कर दी और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए।

इस दौरान उन्होंने एक किन्नर को चप्पल चाटने के लिए बाध्य किया। तो वहीं, दो किन्नरों के बाल काट दिए। पुलिस ने बताया कि किन्नरों के दो समूह क बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद चल रहा है।

फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

तो इसलिए नागपुरी अभिनेता कर दिये दो कत्ल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं