JharkhandTransgender man assault case: लिकर बार में हुए किन्नर से मारपीट मामले में बार संचालक ने दी सफाई

Transgender man assault case: लिकर बार में हुए किन्नर से मारपीट मामले में बार संचालक ने दी सफाई

Transgender man assault case:

रांची। रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक लिकर बार में किन्नर के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ चुका है। घटना के बाद किन्नर समुदाय के विरोध, प्रशासन की कार्रवाई और बार संचालक की सफाई ने मामले को और चर्चित बना दिया है। बता दे ये घटना सोमवार देर रात बार में एक ग्राहक और किन्नर के बीच कहासुनी से शुरू हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हुआ कि किन्नर और ग्राहक के बीच विवाद की शुरुआत ग्राहक ने ही की थी। किन्नर के विरोध करने पर अन्य ग्राहक भी भिड़ गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

बार संचालक ने दी सफाई:

इस विषय को लेकर बार संचालक वीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि पूरा विवाद ग्राहकों के बीच हुआ था, जिसमें स्टाफ की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्टाफ ने झड़प रोकने और माहौल शांत करने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थिति अचानक बिगड़ गई। उनका कहना है कि न तो किसी कर्मचारी ने किन्नर के साथ कोई बदसलूकी की और न ही विवाद में उनकी कोई भूमिका थी। बार मालिक ने यह भी कहा कि घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन बार को बंद करा दिया है। जिसके कारण रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है।

बार मालिक ने दावा किया कि—

  • सभी लाइसेंस वैध हैं
  • माइक्रोब्रुअरी की अनुमति मौजूद है
  • माप-तौल और बिलिंग व्यवस्था नियमों के अनुसार है
    उन्होंने कहा कि बिना दोष के भी कार्रवाई का भार उन्हें झेलना पड़ रहा है।
किन्नर समुदाय ने कैंडल मार्च निकाल न्याय की मांग:

घटना के विरोध में किन्नर समुदाय ने अरगोड़ा चौक में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि अभी भी समाज में उनके प्रति हिंसा और असम्मान की मानसिकता बनी हुई है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम की मांग की।

प्रशासन की जांच जारी:

उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से बार का निरीक्षण किया। लाइसेंसिंग, माइक्रोब्रुअरी एरिया, स्टॉक रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच की गई। उत्पाद विभाग ने बार के स्टोर रूम और माइक्रोब्रुअरी एग्जिट पॉइंट को सील कर दिया है। बार संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारी जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।यह मामला बार सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील समुदायों के प्रति समाज व प्रशासन की जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles