सबसे ज्यादा टैक्स शाहरुख खान ने दिया, नेटवर्थ ₹7,300 करोड़ [Shahrukh Khan paid the highest tax, net worth ₹7,300 crore]

1 Min Read

कमाई के मामले में टॉम क्रूज भी उनसे पीछे, खिलाड़ियों में विराट टॉप टैक्सपेयर

मुंबई, एजेंसियां। शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है।

वे सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 7300 करोड़ रुपए है।

दूसरे नंबर पर साउथ सुपर स्टार थलापति विजय

दूसरे नंबर पर 80 करोड़ रुपए के टैक्स पेमेंट के साथ तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं।

उनकी नेटवर्थ 800 करोड़ रुपए है। लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं।

धोनी ने जमा किये 38 करोड़

सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली है। उन्होंने 66 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी है, जिन्होंने 38 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया है।

इसे भी पढ़ें 

इनकम टैक्स जमा करने के मामले में विराट कोहली टॉप पर, धोनी छठे नंबर पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं