शहाबुद्दीन फैमिली ने लालू-तेजस्वी को दिया झटका, सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी हिना शहाब

IDTV Indradhanush
3 Min Read

पटना, एजेंसियां। लालू यादव फैमिली को उनके करीबी रहे शहाबुद्दीन की फैमिली ने तगड़ा झटका दिया है।

राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने सिवान से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

हिना शहाब के ऐलान से गठबंधन की दीवार हिल गई है। कहा जा रहा है कि वह राजग से नाराज चल रही हैं।

इसीलिए उन्होंने निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है। परंतु उन्होंने इससे इनकार किया है कि वह राजद या गठबंधन से नाराज हैं।

निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए हिना शहाब ने कहा कि उनका लोगों से मिलना जुलना जारी है। किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

उन्होंने कहा कि सारे ही लोग अपने हैं। इनमें कोई बंटा हुआ नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह राजद में नहीं हैं।

हम लोग निर्दलीय की तैयारी कर रहे हैं। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कहा कि उनका बेटा ओसामा या वो, दोनों में से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

सिवान में पत्रकारों से बात करते हुए दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कहा कि अब वह राजद में नहीं हैं। सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।

माना जा रहा है कि इससे लोकसभा चुनाव के दौरान राजद को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हिना शहाब ने कहा कि लड़कर देखते हैं, क्या होता है।

यहां रहने वाले सभी लोग अपने है। सिवान के लोग परिवार हैं। बता दें कि सिवान में 15 फीसदी के करीब मुसलमान हैं।

हिना शहाब ने कहा कि वह अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं। उनकी किसी दल से कोई नाराजगी नहीं है।

बिहार में चाहे आरजेडी, जदयू, बसपा कोई भी पार्टी हो, सभी राजनीतिक पार्टियों में उनके लोग हैं। सभी पार्टियों से उनके संबंध भी अच्छे हैं।

साहब (शहाबुद्दीन) के बहुत करीबी रहे हैं। दल तो बहुत बाद में बने। पहले तो पूरा सिवान एक परिवार था।

इसे भी पढ़ें 

ऑस्कर अवार्डस: ओपेनहाइमर’ को 7, ‘पुअर थिंग्स’ को 4 अवॉर्ड, नोलन-रॉबर्ट डाउनी Jr को मिला पहला ऑस्कर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं