सेंसेक्स 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 पर बंद [Sensex closed at 81,765 with a rise of 809 points]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सेंसेक्स आज यानी 5 दिसंबर को दिन के निचले स्तर 80,467 से 1,298 अंक संभला। दिनभर के कारोबार के बाद यह 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24,295 से 413 अंक संभला। यह 240 अंक की तेजी के साथ 24,708 के स्तर पर बंद हुआ।

28 शेयरों में रही तेजीः

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा IT सेक्टर 1.95% की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए।

इसे भी पढ़ें

क्या कांग्रेस में हो रही टूट का खतरा, क्यों 16 विधायकों में से कई नहीं पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं