सेंसेक्स 498 अंक की तेजी के साथ 78,540 पर बंद, निफ्टी भी 165 अंक चढ़ा [Sensex closed at 78,540 with a gain of 498 points, Nifty also rose 165 points]

1 Min Read

BSE स्मॉलकैप में 331 अंक की गिरावट रही

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 23 दिसंबर को सेंसेक्स में 498 अंक की तेजी के साथ 78,540 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 165 अंक की तेजी रही, ये 23,753 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 331 अंक गिरकर 54,817 के स्तर पर बंद हुआ।

20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावटः

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.47% की तेजी के साथ बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 800 अंक नीचे 78,400 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं