सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 74,671 पर बंद

2 Min Read

निफ्टी में भी 223 अंक की बढ़त

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है।

सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 74,671 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 223 अंक की बढ़त रही। ये 22,643 के स्तर पर बंद हुआ।

बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। आज HDFC में 4.38%, इंडसइंड बैंक में 2.98% और SBI के शेयर में 2.96% की तेजी रही।

अच्छे नतीजों के बाद यस बैंक का शेयर भी 3.82% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) को नवरत्न का दर्जा मिलने के बाद इसके शेयर में आज 6.50% की तेजी देखने को मिली है।

इसका शेयर 11.10 रुपए बढ़कर (6.50%) 181.75 रुपए पर बंद हुआ।

वहीं, BSE के शेयर में आज 13% की गिरावट देखने को मिली है। SEBI ने BSE को सालाना टर्नओवर फीस पर रेगुलेटरी फीस का भुगतान करने को कहा है, जिसकी वजह से ये गिरावट आई है।

अब BSE को रेगुलेटरी फीस और ब्याज के साथ 165 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- 50 प्रतिशत से ज्यादा देंगे आरक्षण

Share This Article
Exit mobile version