अडाणी कॉनेक्स ने जुटाए ₹11,520 करोड़

2 Min Read

अगले 3 साल में 9 नए डेटा सेंटर बनायेगी कंपनी

नई दिल्ली, एजेंसियां। अडाणी एंटरप्राइजेज और एजकॉनेक्स की समान हिस्सेदारी (50-50%) वाले जॉइंट वेंचर अडाणी कॉनेक्स ने 8 ग्लोबल बैंक्स से लगभग 1.44 अरब डॉलर यानी 11,520 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

यह देश में सबसे बड़ी एनवायरमेंट फ्रेंडली फंडिंग है। गौतम अडाणी के ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अगले तीन साल में अपने नए डेटा सेंटर कारोबार पर लगभग 1.5 अरब डॉलर (12,510 करोड़ रुपए) का इंवेस्टमेंट करेगी।

एजकॉनेक्स के साथ कंपनी का जॉइंट वेंचर बढ़ती डिजिटल सर्विसेज की मांग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करने के लिए है।

इसके अलावा यह जॉइंट वेंचर 2030 तक एक गीगावाट की टोटल कैपेसिटी वाले 9 डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है।

कंपनी के अनुसार फंडिंग का इनिशियल कमिटमेंट 87.5 करोड़ डॉलर का है, जिसे 1.44 अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फाइनेंसिंग से अडाणी कॉनेक्स के पास कंस्ट्रक्शन के लिए फाइनेंसिंग की राशि बढ़कर 1.65 अरब डॉलर हो गई है।

अडाणी कॉनेक्स का फिलहाल एक डेटा सेंटर चालू है, जो चेन्नई में है। कंपनी ने नोएडा और हैदराबाद यूनिट्स में लगभग दो-तिहाई कंस्ट्रक्शन पूरा कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 74,671 पर बंद

Share This Article
Exit mobile version