सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की बढ़त रही। ये 22,403 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 गिरावट देखने को मिली है। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.98% की तेजी देखने को मिली है। ये आज निफ्टी टॉप गेनर भी रहा।

क्रिकेटर विराट कोहली के इन्वेस्टमेंट वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई से खुल चुका है।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 17 मई तक बोली लगा सकेंगे। मिनिमम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा।

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया है।

इसे भी पढ़ें

कोहली,शाहरुख समेत इन सेलिब्रिटीज को बायकॉट करने की मुहिम तेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं