महागठबंधन की रैली में भीड़ देख लालू गदगद, कहा-पटना को हुमच दिया सब

3 Min Read

पटना। बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की रैली में भीड़ देख राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गदगद हैं।

रैली के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। कहा कि पटना की रैली को हुमच दिया सब।

बाप..रे..रैली में जन समुंदर उमड़ा है..जन समुंदर। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित भी किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिंदू भी नहीं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और उन्हें ‘पलटूराम’ बताया। लालू यादव ने कहा कि मोदी कोई चीज है क्या है। कहते हैं कि लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं।

आपके पास परिवार नहीं है। आपकी माता जी का जब देहांत हो गया, तो हर हिंदू अपनी मां के शोक में बाल-दाढ़ी छिलवाता है।

आप बताओ आपने क्यों नहीं छिलावाया? राम-रहीम के बंदों में, देश में नफरत फैला रहे हैं।

लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्हें हमने कोई गाली-गलौज नहीं दिया। वह पहली बार भी जब निकले थे, तो हमने गाली नहीं दिया, बस हमने यही कहा कि वह पलटूराम हैं।

नहीं पलटना चाहिए था, लेकिन दोबारा हमसे गलती हो गई। तेजस्वी से गलती हो गई। नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए, दोबारा पलट गए।

लालू यादव ने कहा कि टीवी में देखता हूं कोई माला पहना रहा है, कोई फूल पहना रहा है। शर्म नहीं आती है क्या नीतीश कुमार को ये सब देखकर?

देख रहे हैं कि उनका शरीर भी काम नहीं कर रहा है और आज के गांधी मैदान का जुटान देखकर और भी पता नहीं कौन बीमारी पैदा ले लेगा।

लालू यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नेस्तनाबूद कर देंगे हमलोग।

तेजस्वी को मालूम हो गया था कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की फोन पर बात करवाई थी।

सरकार में कोई गलत काम नहीं हुआ। नीतीश कुमार को पता नहीं क्या लगा। अब फिर इधर लौटकर आने की हिम्मत करेंगे तो अब यहां से बढ़िया से धक्का मिलेगा।

लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव घूम रहा है। बहुत मेहनत कर रहा है। 1990 से पिछड़ा वर्ग को वोट देने का भी अधिकार नहीं था। मैंने उन्हें शक्ति दी।

इसे भी पढ़ें

विधायक ढुल्लू पर जमीन कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने दी सामूहिक मौत की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं