यहां देखें NEET रीएग्जाम का रिजल्ट, 67 से घटकर 61 हुए टॉपर्स [See NEET reexam results here, toppers reduced from 67 to 61]

1 Min Read

नए स्कोरकार्ड जारी हुए

नई दिल्ली, एजेंसियां। NTA ने NEET UG रीएग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। रीएग्जाम में शामिल हुए 813 कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपना नया स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

रीएग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद अब टॉपर्स की गिनती 67 से घटकर 61 हो गई है।

1563 छात्रों के लिए हुआ था रीएग्जाम

NEET UG रीएग्जाम उन 1563 कैंडिडेट्स के लिए हुआ था, जिन्हें रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स मिले थे। इनमें से सिर्फ 813 ही रीएग्जाम में शामिल हुए थे।

720 में से 720 नंबर पाने वाले 6 में से 5 स्टूडेंट्स रीएग्जाम में शामिल हुए थे। इनमें से किसी ने भी रीएग्जाम में टॉप नहीं किया है। हालांकि, सभी 5 कैंडिडेट्स ने रीएग्जाम में 680 से ज्यादा स्कोर किया है।

6 टॉपर्स कम हो गये

छठे कैंडिडेट को भी ग्रेस मार्क्स हटाकर बने नंबरों की मार्कशीट दी जाएगी। ऐसे में अब टॉपर्स की गिनती 6 कम हो गई है। NEET UG 2024 काउंसलिंग प्रोसेस 6 जुलाई 2024 से शुरू होने वाली है।

इसे भी पढ़ें

NEET UG 2024: री एग्जाम का रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे करें रिजल्ट चेक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं