शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 15 प्रत्याशी और उतारे [Second list of Shiv Sena Uddhav faction released, 15 more candidates fielded]

2 Min Read

अब तक 80 उम्मीदवारों का ऐलान

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिवडी सीट से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे की बगावत के समय अनिल चौधरी ने ठाकरे परिवार का साथ दिया था। इसलिए पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है।

65 प्रत्याशियों के नाम पहले हो चुके जारीः

शिवसेना ने अब तक 80 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 3 दिन पहले 23 अक्टूबर को जारी की लिस्ट में पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

शिवसेना उद्धव गुट सहित MVA के तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उद्धव गुट को अभी 5 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है।

कांग्रेस आज 37 कैंडिडेट की घोषणा करेगी

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। MVA ने अब तक 173 कैंडिडेट का ही ऐलान किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस भी आज शाम तक अपने बचे 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथेला ने दी थी।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव- NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 नाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं