SC का आदेश- संभल मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी [SC order- Survey report of Sambhal Mosque will not be disclosed]

2 Min Read

हिंसा भड़काने के आरोपी सपा सांसद के पिता जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे

संभल, एजेंसियां। संभल की जामा मस्जिद मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि 8 जनवरी तक केस में कोई एक्शन न लें। शांति जरूरी है।

गुरुवार को संभल की शाही जामा मस्जिद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। CJI की बेंच में इस पर सुनवाई हुई।

1000 लोग पहुंचे नमाज पढ़नेः

शुक्रवार को जामा मस्जिद में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क नमाज पढ़ने पहुंचे। पुलिस ने जियाउर्रहमान बर्क को हिंसा भड़काने का आरोपी बनाया है। जुमे के दिन करीब एक हजार लोग नमाज के लिए पहुंचे।

चंदौसी कोर्ट में पेश नहीं हुई रिपोर्टः

इससे पहले, संभल की चंदौसी कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं हुई। एडवोकेश कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने कहा- 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी, इसलिए रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई। कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है।

इसे भी पढ़ें

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव, पुलिस ने दागे आंसूगैस के गोले

Share This Article
Exit mobile version