रश्मिका मंदाना ने विजय देवरगोंडा से अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी [Rashmika Mandanna breaks silence on her relationship with Vijay Deveragonda]

2 Min Read

रिलेशनशिप की बात को लेकर क्या कहा

मुंबई, एजेंसियां। इन दिनों साउथ की ग्लैमरेस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म पुष्पा-2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन के साथ सभी तरफ पुष्पा-2 के गाने और उसके प्रमोशन के लिए जा रही हैं,वही अब अपने रिश्ते को लेकर भी उन्होने खुलकर बात की है।

जहां उन्होने अपने और विजय देवरगोंडा के रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही और अपनी वेडिंग प्लान पर खुलकर बात की। आपको बतायें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरगोंडा के रिश्ते को लेकर वह काफी लंबे समय से चर्चा में बने हुई हैं लेकिन आज तक दोनों में से किसी ने इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी।

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरगोंडा से अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

काफ़ी लम्बे समय के बाद रश्मिका मंदाना ने अपने और विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर मुहर लगते हुए बड़ी बात कह दी है। रश्मिका मंदाना ने कहा कि जब उनसे पूछा गया कि आपको होनेवाले पति इंडस्ट्री से होंगे या इसके बाहर से तो, रश्मिका मंदाना ने कहा कि मुझे पता है

कि आप लोग क्या सुनना चाहते है, लेकिन धैर्य रखिये मैं इसके बारे में आपको पर्सनली बताउंगी। यह सुनते ही अल्लू अर्जुन के साथ हॉल में मौजुद सभी लोग हंसने लगे।

पढ़ें विजय देवरगोंडा ने क्या कहा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरगोंडा की डेटिंग की बातें काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि हमेशा से दोनों ने इस रिश्ते को अच्छी दोस्ती का नाम दिया हैं

लेकिन हाल ही में विजय देवरगोंडा ने यह स्वीकार किया है कि वह रिलेशनशिप में है। उन्होने कुछ दिन पहले ही कहा कि मैं 35 साल का हूं, आपको लगता है कि मैं सिंगल रहूंगा।

इसे भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा के साथ डेट पर दिखीं रश्मिका

Share This Article
Exit mobile version