SC ने NEET काउंसलिंग रोकने से फिर किया इनकार, परीक्षा कैंसिल करने के लिए देशभर में प्रदर्शन;NTA डायरेक्टिर से मिले हायर एजुकेशन सेक्रेटरी, शिक्षा मंत्री ले सकते हैं एक्शेन [SC again refuses to stop NEET counseling]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। NEET UG एग्जाम को कैंसिल कराए जाने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NTA के अधिकारियों के साथ बैठक की। हायर एजुकेशन सेक्रेटरी संजय मूर्ति ने NTA के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह से मुलाकात की।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई में NEET UG काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिर इनकार कर दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि आखिरी सुनवाई के बाद परीक्षा कैंसिल होती है तो काउंसलिंग भी कैंसिल हो जाएगी।

अगली सुनवाई 8 जुलाई को

इससे पहले 11 जून को भी सुप्रीम कोर्ट ने यह अपील खारिज की थी। आज सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा रद्द करने की मांग वाली नई याचिका पर भी सुनवाई हुई।

यह अर्जी 49 स्टूडेंट्स और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने लगाई थी। इस पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

टापरों का बैकग्राउंड चेक करने की मांग

याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में 620 से ज्यादा स्कोर वाले स्टूडेंट्स का बैकग्राउंड चेक करने और फॉरेंसिक जांच करने की मांग की है। वहीं, पेपर लीक के आरोप की CBI जांच की भी मांग की है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट में NEET UG केस में दायर याचिकाओं को क्लब कर दिया है।

अब इन पर सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को सुनवाई होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की वेकेशन बेंच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

NEET री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 23 को परीक्षा, 30 जून को रिजल्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं