संतोष कोलकुंडा बनें कांग्रेस वार रूम के चेयरमैन [Santosh Kolkunda becomes chairman of Congress War Room]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर संतोष कोलकुंडा को वार रूम का चेयरमैन मनोनीत किया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने दी।

उन्होंने बताया कि संतोष कोलकुंडा मूल रूप से तेलंगाना राज्य के निवासी हैं। वह वर्तमान में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव हैं।

कोलकुंडा ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

झारखंड के नेताओं ने दी बधाई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, मदन मोहन शर्मा, जयशंकर पाठक, रविन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, सोनल शान्ति ने संतोष कुमार कोलकुडा को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस नेता हाजी कुर्बान अंसारी का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं