बीजेपी वाले नागपुर के संविधान को मानते हैं- संजय सिंह

1 Min Read

रांची। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का संविधान चलता है।

हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। लेकिन, बीजेपी वाले नागपुर के संविधान को मानते हैं।

नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो। आप नेता रविवार को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है। पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो। चुनाव खत्म करो।

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना है।

हमारा कहना है कि हम देश का संविधान नहीं बदलने देंगे। और हम इसी की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में आप सबको हमारा साथ देना है।

इसे भी पढ़ें

दक्षिण मुंबई में भाजपा कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Share This Article
Exit mobile version