रांची। विपक्ष की उलगुलान न्याय रैली को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेएमएम उलगुलान की आड़ में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार से रोकने तथा निशाना बनाने की बड़ी साजिश रची जा रही है।
चर्चा यह भी है कि भाजपा प्रत्याशियों पर तीर से भी हमला करवाया जा सकता है। इसका एक उदाहरण पिछले दिनों चाईबासा लोकसभा क्षेत्र में देखने को मिला।
जहां बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पर हमला किया गया। चर्चा है कि गीता कोड़ा की हत्या की साजिश रची गई थी।
इसे भी पढ़ें
