संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया

1 Min Read

रांची। रांची में आयोजित विपक्ष की उलगुलान न्याय रैली में आप नेता संजय सिंह भी पहुंचे।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया।

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में इन्सुलिन नहीं दी जा रही है।

जिन्होंने पूरी दिल्ली के लिए दवा की व्यवस्था की है। वहीं, झारखंड में आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया है।

केंद्र सरकार गैर भाजपाई सरकारों को परेशान कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही करने का आरोप भी लगाया।

इसे भी पढ़ें

पढ़ाई, दवाई और न्याय हमारा मूल एजेंडा : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं