Sanjay Leela Bhansali birthday special: ‘खामोशी’ की नाकामी ने तोड़ा हौसला, खाली थिएटर देख छलक पड़े थे संजय लीला भंसाली

2 Min Read

Sanjay Leela Bhansali birthday special:

हैदराबाद, एजेंसियां। साल 1996 में फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल से निर्देशन की शुरुआत करने वाले संजय लीला भंसाली ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रहेगी। फिल्म में सलमान खान, मनीषा कोइराला, नाना पाटेकर और सीमा बिस्वास जैसे सितारे थे। हालांकि वर्षों बाद इसे समीक्षकों की सराहना मिली, लेकिन रिलीज के समय मिली ठंडी प्रतिक्रिया ने भंसाली को अंदर तक झकझोर दिया था।

भंसाली ने एक इंटरव्यू में याद किया कि जब वे मुंबई के लिबर्टी थिएटर पहुंचे और खाली सीटें देखीं, तो उनका मनोबल टूट गया। उन्होंने कहा, “काश वह फिल्म सफल हो जाती। उस दिन थिएटर में बिखरे दर्शकों को देखकर मैं बुरी तरह निराश हो गया था।”

असफलता से शिखर तक का सफर

इस झटके के बावजूद भंसाली ने हार नहीं मानी। आगे चलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई भव्य और यादगार फिल्में दीं। हाल ही में आई उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उन्होंने अपने बचपन की यादों को परदे पर उतारा। उन्होंने बताया कि उनका बचपन मुंबई के कमाठीपुरा इलाके के पास बीता, जिसकी झलक फिल्म में साफ दिखाई देती है।अब वह अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। भंसाली का कहना है कि काम ही उनकी पहचान है और वह आज भी रोज करीब 20 घंटे काम करते हैं।

देवदास को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा कीं

उन्होंने देवदास को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा कीं और शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई। साथ ही, उन्होंने केतन मेहता के साथ सोमनाथ मंदिर पर आधारित फिल्म को लेकर उत्साह व्यक्त किया।भंसाली कहते हैं, “मुझे नहीं पता मेरे पास कितने साल हैं, लेकिन मैं आखिरी सांस तक फिल्में बनाना चाहता हूं।”

Share This Article