सलमान की बहन अर्पिता ने 22 करोड़ में बेचा बांद्रा वाला घर [Salman’s sister Arpita sold her Bandra house for Rs 22 crores.]

2 Min Read

पति आयुष के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हुईं

मुंबई, एजेंसियां। सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपना घर बेच दिया है। उन्होंने यह घर 22 करोड़ रुपए में बेचा है। वहीं अब कपल वर्ली स्थित दूसरे लग्जरी घर में शिफ्ट हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने अर्पिता की शादी की तारीख की अनाउंसमेंट से पहले ब्रांदा स्थित यह घर गिफ्ट में दिया था। यह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर था।

खार में भी अर्पिता का एक अपार्टमेंटः

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्पिता के पास एक और अपार्टमेंट है, जो मुंबई के खार में स्थित है। यह अपार्टमेंट डेवलपर्स की फ्लाइंग कारपेट की इमारत की 12वीं मंजिल पर है। यह अपार्टमेंट 1750 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसमें 4 पार्किंग एरिया है।

2014 में अर्पिता से आयुष ने की थी शादीः

अर्पिता खान ने 2014 में एक्टर आयुष शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद दोनों बेटे आहिल और बेटी आयत के पेरेंट्स बने।


कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आयुष ने अपनी और अर्पिता की लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वो 24 साल के थे, तब उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता के बारे में बताते हुए कहा था

कि वो उनसे शादी करना चाहते हैं। जब उन्होंने शादी के बारे में बात की तो उनके पिता परेशान हो गए थे क्योंकि तब तक उनकी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी और वो कुछ कमाते भी नहीं थे

इसे भी पढ़ें

विवेक ने बिना नाम लिए सलमान पर साधा निशाना!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं