नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के बिसरख थाना क्षेत्र के न्यू हैबतपुर गांव स्थित शराब की दुकान पर शनिवार की देर रात तीन लड़के आये और वहां मौजूद सेल्समैन से जबरन शराब लेने का प्रयास किया, जब सेल्समैन ने मना किया तो उन्होंने मारपीट कर उसे गोली मार दी, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी । पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकरी दी।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग दो बजे के करीब न्यू हैबतपुर गांव स्थित शराब की दुकान पर तीन लड़के आये और वहां मौजूद सेल्समैन से शराब मांगा।
शराब देने से मना करने पर बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह फरार हो गए।
गाेली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है। टीमें दबिश दे रही हैं।
इसे भी पढ़ें
केंद्र ने हिमाचल को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से रोकने के लिए कई पाबंदियां लगाईं : कांग्रेस








