नई दिल्ली: अप्रैल का महीना आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अप्रैल का महीना आते ही अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारी एक चीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और वो है सैलरी इन्क्रीमेंट।
इसके साथ ही आपको बता दें कि 31 मार्च 2024 के अंत तक कॉरपोरेट और प्राइवेट कंपनियों में अप्रेजल फॉर्म भरना शुरू हो जाएगा। इसके बाद सैलरी इंक्रीमेंट की प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
अप्रैल में होने वाली सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर सभी कर्मचारी खुश हैं। इसी को लेकर अब सर्वे भी आ गया है जिसमें ये बताया गया है कि इस बार आपकी कितनी सैलरी बढ़ेगी या कितना इन्क्रीमेंट होगा।
कंसल्टिंग फर्म डेलॉइट के एक सर्वे के मुताबिक साल 2024 में भारत में औसत सैलरी हाइक 9% होने की संभावना है, जो पिछले साल के 9.2% से मामूली कम है।
डेलॉइट इंडिया टैलेंट आउटलुक 2024 सर्वे से यह भी पता चलता है कि देश में हर तीन में से एक ऑर्गनइजेशन इस साल डबल डिजिट में सैलरी देने की योजना बना रहा है। जबकि एवरेज सैलरी हाइक पिछले वर्ष की तुलना में कम है।
एक अन्य सर्वे में बताया गया है सबसे ज्यादा सैलरी हाइक वित्तीय संस्थानों, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और लाइफ साइंसेज से जुड़े क्षेत्रों में होगी।
लाइफ साइंसेज व वित्तीय संस्थानों 9.9% सैलरी हाइक बताई जा रही है। ई-कॉमर्स 9.2 फीसदी, विनिर्माण 10.1 फीसदी, विनिर्माण 10.1 प्रतिशत सैलरी होगी।
कंसल्टिंग और सर्विसेज, रिटेल, टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों में सैलरी की ग्रोथ कम हो सकती है। वहीं मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में वेतन औसतन 10.1% फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें
तमिलिसाई सौंदर्यराजन के इस्तीफा, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को प्रभार








