Saif Ali Khan: कोर्ट ने सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा के होटल झगड़े मामले में फिर से जारी किया वारंट [Court again issued warrant in Saif Ali Khan and Malaika Arora’s hotel fight case]

2 Min Read

Saif Ali Khan:

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ 2012 के एक होटल झगड़े के मामले में जमानती वारंट फिर से जारी किया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी शामिल थे।

Saif Ali Khan: अदालत में गवाह के तौर पर पेश न होने पर वारंट जारी

रिपोर्ट के अनुसार, यह वारंट मलाइका द्वारा चल रहे मुकदमे में गवाह के तौर पर अदालत में पेश न होने पर जारी किया गया। यह घटना 22 फरवरी 2012 की है, जब सैफ और उनके कुछ दोस्त मुंबई के एक पांच सितारा होटल में खाना खा रहे थे।

Saif Ali Khan: मामला क्या था

बताया गया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब दक्षिण अफ्रीकी मूल के भारतीय व्यापारी इकबाल मीर शर्मा ने सैफ के टेबल पर तेज आवाज में बात करने पर आपत्ति जताई। शिकायत के अनुसार, सैफ ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया दी और शर्मा को धमकाने के बाद उनकी नाक में घूंसा मारा, जिससे उनकी नाक फ्रैक्चर हो गई। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके साथियों ने उनके ससुर रामन पटेल की पिटाई की।

इस घटना के समय, सैफ अपनी तब की गर्लफ्रेंड और अब पत्नी करीना कपूर खान, उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अन्य दोस्तों के साथ थे। मलाइका इस घटना के दौरान टेबल पर मौजूद थीं और उन्हें मामले में अहम गवाह माना जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट पहले जारी किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केएस जावर इस समय गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। अदालत ने 15 फरवरी को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं। एक बार फिर 6 अप्रैल को पेश न होने पर सोमवार को यह वारंट फिर से जारी किया गया। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

इसे भी पढ़ें

अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग अपने ब्रेकअप को

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं