Russia:
नई दिल्ली, एजेंसियां। हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया था कि रूस और पाकिस्तान ने कराची में स्थित एक पुराने सोवियत स्टील प्लांट को पुनः शुरू करने के लिए 2.6 अरब डॉलर की डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कथित समझौते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन रूस ने इन सभी दावों को अफवाह करार देते हुए खारिज कर दिया है। रूस ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है और यह सब भारत और रूस के संबंधों को बिगाड़ने की साजिश है।
Russia: रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक इंडिया के अनुसार
रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक इंडिया ने रिपोर्ट किया कि पाक मीडिया की ओर से जो खबरें फैलाई गईं हैं, उनके पीछे कोई ठोस सबूत या आधिकारिक स्रोत नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि यह किसी व्यक्ति की अतिशयोक्तिपूर्ण खबर है जो जानबूझकर भारत-रूस संबंधों को प्रभावित करने के मकसद से चलाई गई है। साथ ही, स्पुतनिक ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत जरूर हुई है, लेकिन 2.6 अरब डॉलर की किसी भी डील को लेकर कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Russia: पाक मीडिया का दावा
रूस की ओर से यह भी बताया गया कि जिस रिपोर्ट के आधार पर पाक मीडिया यह दावा कर रही है, वह सबसे पहले निक्केई एशिया द्वारा की गई थी, जिसे 2022 में ही रूस में बैन कर दिया गया था। यह कथित डील ऐसे समय सामने लाई गई है जब भारत में पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था और रूस ने खुलकर भारत का समर्थन किया था। रूस ने बयान में कहा कि भारत को आतंकवाद से निपटने का पूरा अधिकार है, और इस मुद्दे पर भारत-रूस की साझेदारी और मजबूत हुई है।
इसे भी पढ़ें
पाकिस्तानी सेना ने हाइजैक ट्रेन से छुड़ाए 104 बंधक, 16 BLA लड़ाके ढेर
