16th Finance Commission: 16वें वित्त आयोग से 3 लाख करोड़ की मांग की झारखंड ने [Jharkhand demanded 3 lakh crores from the 16th Finance Commission]

1 Min Read

16th Finance Commission:

रांची। झारखंड दौरे पर आई केंद्रीय वित्त आयोग की टीम के सामने राज्य सरकार ने ₹3,03,000 करोड़ के विशेष पैकेज की मांग रखी है। यह बैठक राजधानी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में हुई, जहां राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्त आयोग को मांग से जुड़ा लिखित प्रतिवेदन सौंपा।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह राशि राज्य की स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना जैसी प्राथमिकताओं के लिए मांगी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड एक उत्पादक राज्य है, फिर भी उसे राजस्व में घाटा होता है। ऐसे में राज्य सरकार ने अपनी मांग तर्कपूर्ण ढंग से आयोग के समक्ष रखी है।

16th Finance Commission:

मंत्री ने उम्मीद जताई कि वित्त आयोग इस पर सकारात्मक विचार करेगा और केंद्र सरकार तक मांगों को पहुंचाएगा। बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आयोग ने भरोसा दिया कि राज्य की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े

Jharkhand government: 16वें वित्त आयोग से 1200 करोड की मांग करेगी झारखंड सरकार

Share This Article
Exit mobile version