राज्यसभा में खड़गे के बयान पर हंगामा, डिप्टी चेयरमैन ने बोलने से रोका तो कहा- हम ठीक से ठोकेंगे [Ruckus over Kharge’s statement in Rajya Sabha, when deputy chairman stopped him from speaking, he said – we will hit properly]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हंगामा हुआ। डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने दिग्विजय सिंह को बोलने के लिए कहा था, लेकिन खड़गे बीच में अपनी बात रखने लगे। इस पर डिप्टी चेयरमैन ने उन्हें टोका। जिसके बाद खड़गे ने कहा- हम बोलने के लिए तैयार भी किए हैं और आपको क्या-क्या ठोकना है हम ठीक से ठोकेंगे, सरकार को भी ठोकेंगे।

नड्डा की आपत्ति के बाद खड़गे ने खेद जताया:

खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा ने कहा, ‘नेता विपक्ष की ओर से आसन के लिए इस तरह की भाषा किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’ इस पर खड़गे ने कहा, ‘मैंने आसन के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। अगर आपको मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने ठोको शब्द का इस्तेमाल सरकार की नीतियों के लिए किया है। मैं सरकार से माफी नहीं मांगूंगा।

इसे भी पढ़ें

राज्यसभा सभापति धनखड़ और नेता विपक्ष खड़गे में बहस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं