बिहार में शादी के बाद लौट रहे दूल्हे की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, दुल्हन समेत 4 की मौत [In Bihar, the groom’s car collided with a truck while returning after marriage, 4 people including the bride died]

2 Min Read

Road Accident:

वैशाली, एजेंसियां। बिहार के वैशाली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक शादी के बाद लौट रहे दूल्हे के परिवार के चार सदस्य अपनी जान गंवा बैठे।

यह हादसा जंदाहा प्रखंड के पनसला चौक के पास हुआ, जहां ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में दुल्हन, उसकी मां, एक 8 साल की बच्ची और एक अन्य महिला शामिल हैं।

Road Accident: हादसा: ट्रक और कार की भीषण टक्कर

घटना मंगलवार की सुबह की है, जब महिसोर थाना क्षेत्र के जंदाहा समस्तीपुर मेन रोड पर पनसला चौक के पास एक डिजायर गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस टक्कर में दुल्हन समेत चार लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे।

हादसे में मृतकों की पहचान बबीता देवी, 8 साल की सोनाक्षी कुमारी, मोना देवी और नवविवाहिता के रूप में हुई है। ये सभी नवगछिया से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे।

Road Accident: दुल्हन की मौत की जानकारी से घर में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। दुल्हन की मौत ने परिवार के लिए गहरे सदमे की स्थिति पैदा कर दी है, खासकर उस समय जब लोग शादी की खुशी से लौट रहे थे।

हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य घायलों में दीनानाथ कुमार, क्रांति कुमार और चालक निखिल कुमार शामिल हैं। इन तीनों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें

उत्तराखंड में सड़क हादसा, 6 छात्रों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं