RJD सुप्रीमो लालू यादव ने राबड़ी और रोहिणी के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज में किया मतदान

2 Min Read

पटना,एजेंसियां: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिनमें पटना साहिब और पाटलिपुत्र की सीट भी शामिल है।

पटना के वेटनरी कॉलेज में बने बूथ पर लालू यादव के साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य ने भी मतदान किया। इस दौरान लालू यादव के समर्थकों की भीड़ लगी रही।

400 पार इंडिया अलायंस- राबड़ी देवी

लालू यादव मीडिया से बातचीत किए बिना ही गाड़ी में बैठ गए। लेकिन पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि इंडिया अलायंस 400 पार पहुंच रहा है। और गठबंधन की प्रचंड जीत हो रही है।

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पहली बार पाटलिपुत्र में वोट डाला। और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनका वोट मणिपुर की महिलाओं के सम्मान के लिए हैं।

पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती का मुकाबला रामकृपाल यादव से

पटना के दो लोकसभा सीट में पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी राजद प्रत्याशी मीसा भारती (महागठबंधन) के बीच मुकाबला है।

पटना साहिब लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से रविशंकर प्रसाद(BJP) और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित के बीच मुकाबला है।

इसे भी पढ़ें

एग्जिट पोल पर भरोसा कितना सही, कितना गलत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं