सोने-चांदी में तेजी, सोना 941 रुपए बढ़कर 70,604 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1,247 रुपए महंगी [Rise in gold and silver, gold increased by Rs 941 to Rs 70,604, silver became costlier by Rs 1,247]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 10 अगस्त को सोना 69,663 रुपए पर था, जो अब (17 अगस्त) को 70,604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 941 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी में भी तेजी दिखी

वहीं चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 80,263 रुपए पर थी, जो अब 81,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं इस हफ्ते इसकी कीमत 1,247 रुपए बढ़ी है।

इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी। वहीं सोने ने 21 मई को 74,222 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

चढ़ रहे सोने-चांदी के भाव, सोना 209 रुपए बढ़कर 72,435 रुपए पर पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं