Glowing skin: सिर्फ खाने से नहीं, इनके पानी को लगाने से भी चमकती है स्किन

3 Min Read

Glowing skin:

नई दिल्ली, एजेंसियां। घर में मौजूद कुछ आम फूड्स आपके चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में बेहद मददगार होते हैं। इन्हें सिर्फ खाने से ही नहीं, बल्कि इनके पानी को पीने और स्किन पर लगाने से भी फायदे मिलते हैं। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को पोषण, हाइड्रेशन और नेचुरल निखार प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच फूड्स और उनके फायदे।

  1. चावल का पानी – हाइड्रेशन और ग्लो

चावल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा को पोषण और हाइड्रेशन देते हैं। उबाले हुए चावल का पानी पीने से आंतरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं इसमें चावल का आटा मिलाकर फेस पैक बनाने से त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिलती है। आप चावल को ओवरनाइट पानी में भिगोकर उसका पानी फेस पर स्प्रे भी कर सकते हैं।

  1. नारियल पानी – पोषण और सनबर्न से बचाव

नारियल का पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट है, जो गर्मियों में एनर्जी देता है और स्किन को अंदरूनी पोषण देता है। इसे कॉटन बॉल की मदद से फेस पर लगाने से सनबर्न, पिंपल और दाग-धब्बे कम होते हैं। नारियल पानी और गुलाब जल को मिलाकर टोनर की तरह इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

  1. नींबू पानी – टैनिंग और पिंपल्स पर असर

नींबू पानी पीने से स्किन को फायदा होता है, वहीं इसे लगाने से टैनिंग और दाग-धब्बे कम होते हैं। सीधे नींबू का रस लगाने की बजाय इसे पानी में मिलाकर फेस स्प्रे करें। यह गर्मियों में फ्रेशनेस देता है और पिंपल्स व इरिटेशन को शांत करता है।

  1. ग्रीन टी – एंटी-एजिंग और पोर्स कंट्रोल

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे पीने से वजन कंट्रोल और स्किन ग्लो बनाए रखने में मदद मिलती है। ठंडा किया हुआ ग्रीन टी का पानी फेस पर लगाने से पोर्स टाइट होते हैं, ऑयल कंट्रोल होता है और स्किन की पफीनेस कम होती है। यह पिंपल कंट्रोल और एजिंग लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।

  1. करी पत्ता और तुलसी – डिटॉक्स और नेचुरल ग्लो

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर होता है। इसे खाने और पानी के साथ लेने से ब्लड प्यूरिफिकेशन होता है और स्किन के दाग कम होते हैं। तुलसी के पानी को पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा को नेचुरल चमक मिलती है। इन दोनों को फेस पर लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा हेल्दी दिखती है।

इन पांच फूड्स के पानी का इस्तेमाल न केवल त्वचा को चमकदार और फ्रेश बनाए रखता है, बल्कि शरीर के अंदर भी पोषण और हाइड्रेशन प्रदान करता है। नियमित रूप से इनका सेवन और स्किन पर इस्तेमाल करने से नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन का लाभ मिलता है।

Share This Article